नई दिल्ली। एमवी ओशियन विनर से 22 अगस्त को संपर्क टूटने के बाद भारतीय तटरक्षक बल ने बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। पोत पर 24 सदस्यीय चालक दल सवार था, जिसमें 20 चीनी, तीन म्यांमार और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं।
MRCC (SVP) को 22 अगस्त को सुबह 11:48 बजे पोत से संपर्क टूटने और SAR सहायता की मांग की सूचना मिली। पोत की अंतिम ज्ञात स्थिति 317° ईस्ट, ईस्ट आइलैंड लाइट से 310 नॉटिकल मील दूर बताई गई है।
सूचना मिलने के बाद MRCC (SVP) ने भारतीय खोज एवं बचाव नेटवर्क को सक्रिय किया और MT AISOPOS को पोत तथा लाइफराफ्ट की तलाश और सहायता के लिए रवाना किया। अभियान के दौरान करीब रात 8 बजे MT AISOPOS ने दो लाइफराफ्ट से दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया।
बचाव अभियान को मजबूत करने के लिए ICGS Varad और ICGS Anmol को तैनात किया गया। इसके अलावा ICGS Vijit को विजय पुरम से अभियान में शामिल किया गया है। शेष चालक दल के सदस्यों की तलाश जारी है।
ओशियन विनर एक बल्क कैरियर है। इसका झंडा पनामा का है। पोत का अंतिम प्रस्थान बंदरगाह (LPC) पारादीप और अगला बंदरगाह (NPC) सिंगापुर बताया गया है।
