291 वारंटियों की गिरफ्तारी, 342 हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग

ग्वालियर: जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज तड़के तक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर और देहात के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने सघन कार्रवाई कर 291 वारंटियों (146 स्थायी, 145 गिरफ्तारी वारंटी) को गिरफ्तार किया गया । साथ ही 342 गुण्डा और हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग की गई।

अभियान में थाना महाराजपुरा, हजीरा, डबरा देहात, बेलगढ़ा, भितरवार और आंतरी में शराब और सट्टा प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस टीमों ने फरार बदमाशों और जिला बदर आरोपियों के घरों के साथ-साथ बैंक, एटीएम, होटल, ढाबे और धर्मशालाओं में भी सघन जांच की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं गश्त का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सतत निगरानी और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और मुंह ढंके दोपहिया चालकों की विशेष चेकिंग की और सक्रिय बदमाशों को सख्त चेतावनी दी।

Next Post

कैबिनेट बैठक: लाडली बहनों को 1500 रुपये, बिरसा मुंडा जयंती पर दो बड़े कार्यक्रम

Mon Nov 10 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेशहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती पूरे प्रदेश में गौरवपूर्ण ढंग से मनाई जाएगी। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जबलपुर और अलीराजपुर […]

You May Like

Play sound