शराब लेकर डांस करने वाला भृत्य निलंबित

उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में शराब की बोतल लेकर डांस करते भृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिस पर सीएमएचओ ने संज्ञान लिया और गुरुवार को भृत्य को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि 12 फरवरी को सीएमएचओ कार्यालय में एनएचएम के बाबू (वास्तविक पद नियमित भृत्य) महेश जामुनिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें महेश जामुनिया हाथ में शराब की बोतल लेकर कार्यालय में ही डांस करता दिखाई दे रहा है। उसका दूसरा वीडियो हाथ में डंडा घूमते हुए भी सामने आया, वह भी सीएमएचओ कार्यालय के अंदर का था। वीडियो वारयल होने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक पटेल ने संज्ञान लिया और भृत्य महेश को तत्काल एक्शन लेते हुए निलंबित आदेश जारी कर दिया। सीएमएचओ डॉ. पटेल ने बताया निलंबन अवधि में भृत्य को सिविल अस्पताल बडऩगर में रहना होगा। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की जायेगी।

Next Post

गौरक्षा और सनातन धर्म के प्रचार के लिए भिंड से महाकुंभ के लिए निकली युवाओं की टोली

Fri Feb 14 , 2025
भिंड। कहते हैं मन में एक उद्देश्य हो भक्ति प्रबल हो तो कुछ भी संभव है कुछ ऐसा ही भाव लेकर भिंड शहर से लगभग 400 किलोमीटर दूर महाकुंभ प्रयागराज के लिए कुलदीप तोमर और उनकी टीम भिंड से निकली है। वे 4 फरवरी से पैदल यात्रा पर हैं जो […]

You May Like