रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़े एएसआई, 20 हजार रुपये की ट्रैप कार्रवाई

सिवनी। जबलपुर लोकायुक्त इकाई ने सिवनी में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक दिनेश रघुवंशी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई बुधवार को बस स्टैंड स्थित एक चाय की दुकान पर की गई।

लोकायुक्त के अनुसार ग्राम छितापार निवासी नंदकिशोर चौरसिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे को नौकरी दिलाने और सरकारी विभाग में वाहन लगवाने के नाम पर ठगी हुई थी, जिसकी एफआईआर थाना कोतवाली में दर्ज है। मामले की जांच कर रहे एएसआई दिनेश रघुवंशी पर सही रिपोर्ट तैयार कराने और फर्जी हस्ताक्षर की जांच करवाने के बदले 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने 20 हजार रुपये लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

Next Post

मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार ने थामा भाजपा का दामन

Wed May 13 , 2026
बैतूल। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार और उनके पति प्रहलाद सिंह परमार को भाजपा की सदस्यता दिलाई। पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर दोनों का स्वागत किया गया। इस दौरान खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और […]

You May Like