
बैतूल। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मुलताई नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार और उनके पति प्रहलाद सिंह परमार को भाजपा की सदस्यता दिलाई। पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर दोनों का स्वागत किया गया। इस दौरान खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में हो रहे विकास एवं जनकल्याण कार्यों से प्रभावित होकर नीतू परमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन परिवार की भावना से कार्य करता है और जनता की सेवा करने वालों का हमेशा स्वागत करता है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद नीतू परमार ने कहा कि भाजपा उनका परिवार है तथा क्षेत्र की जनता की बेहतर सेवा के उद्देश्य से उन्होंने दोबारा पार्टी जॉइन की है। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
