इंदौर: सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सायकल वर्ल्ड शोरूम में काम करने वाली महिला कर्मचारी के साथ अश्लील हरकतें और धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.29 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह “द सायकल वर्ल्ड” शोरूम में अकाउंट्स और मैनेजमेंट का कार्य देखती है.
उसका काम शहर के विभिन्न शोरूम्स में जाकर लेनदेन और रिकॉर्ड संभालने का होता है. इसी दौरान आरोपी अमजद और शुभम उसके आने-जाने के दौरान अश्लील इशारे करते, आंख मारते और अभद्र टिप्पणियां करते थे. पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी अमजद ने उसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी. परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
