इंदौर: दीपावली से पहले पुलिस ने अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है. बाणगंगा थाना पुलिस ने देर रात दो भाइयों को बिना लाइसेंस के बड़े पैमाने पर पटाखे बेचते हुए पकड़ा है. आरोपियों के कब्जे से करीब 60,000 मूल्य के पटाखे जब्त किए हैं.बाणगंगा थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक कमल किशोर ने बतायाकि पुलिस टीम नेतृत्व में की गई. गिरफ्तार आरोपियों के नाम 47 वर्षीय मनोज पटेल और 40 वर्षीय राधेश्याम पटेल हैं, जो दोनों कुमारखाड़ी बाणगंगा, इंदौर के निवासी हैं.
पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों बिना अनुमति के अपने घर के पास बड़े पैमाने पर पटाखे बेच रहे हैं. छापे के दौरान पुलिस ने गोल्डन नाइट, मुफासा, बबल पार्टी, सद्दाम ग्रीन एटम बम, व्हीआईपी, बुलेट बॉम्ब, किंग ऑरिजिनल, आर.के. फेस्टीवल, अशोका, चंदा स्पार्कल, ट्विन स्पिन जैसे कई ब्रांड्स के सैकड़ों पैकेट पटाखे बरामद किए. इनमें अनार, बम, लड़ी, फुलझड़ी और चकरी सहित अन्य प्रकार के पटाखे शामिल हैं. पुलिस ने दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और 163 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.
