आजाद मार्केट में पेड़ की डाल गिरने से 3 घायल, भीड़ कम होने से हादसा टला

भोपाल। राजधानी के पुराने शहर क्षेत्र के व्यस्ततम बाजार में पेड़ की डाल टूटकर गिर गई. यह हादसा आजाद मार्केट में बुधवार को दिन में समय हुई. जिससे तीन बाईक सवार घायल हो गए. जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया जहां उनका उपचार चल रहा है. बताया जाता है कि आजाद मार्केट में वर्षों पुराना मुनगा की फली का पेड़ लगा था. उसकी डाल अचानक टूट गई. एैसा बताया जाता है कि कुछ दिन पहले तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी जिससे यह डाल कमजोर हो गई. दोपहर का समय था गर्मी अधिक पड़ रही थी जिससे सडक़ पर आवाजाही कम थी. अगर यही हादसा शाम या सुबह के समय होती तो काफी बड़ी जनहानि हो सकती थी.

Next Post

बंसलवन की लिफ्ट हुई जाम, एक दर्जन कर्मचारी फंसे  

Wed Jun 10 , 2026
भोपाल। राजधानी में कमलापति स्टेशन परिसर क्षेत्र में बने निजी मॉल में बुधवार को लिफ्ट जाम हो गई जिससे उसमे ंएक दर्जन कर्मचारी फंसे रहे. जो काफी देर तक जाम रही. इससे कर्मचारियों में दहशत फेल गई. जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े 6 बजे कमलापति स्टेशन के पास बंसलवन […]

You May Like