सटई में कीटनाशक छिड़काव के दौरान युवक ने गलती से निगली दवा, जिला अस्पताल में भर्ती

छतरपुर। जिले के सटई क्षेत्र में कीटनाशक छिड़काव के दौरान एक युवक द्वारा गलती से जहरीली दवा निगल लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सटई निवासी भरत यादव शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने खेत पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान धोखे से उन्होंने कीटनाशक दवा निगल ली। दवा निगलते ही उनकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल सटई अस्पताल लेकर पहुंचे।

सटई अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में भरत यादव का उपचार जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत पर नजर रखी जा रही है।

Next Post

रायसेन की अनूठी परंपरा: साल में दूसरी बार रावण दहन के साथ 115 वर्ष पुराना रामलीला मेला संपन्न

Sat Jan 10 , 2026
रायसेन। मध्यप्रदेश का रायसेन नगर संभवत: पहला ऐसा नगर है, जहां साल में दो बार रावण का पुतला जलाने की परंपरा है।दरअसल रायसेन में वार्षिक रामलीला मेले में रामलीला के मैदानी मंचन के तहत शुक्रवार रात 10 बजे रावण वध के बाद दशहरे की ही तरह 35 फिट ऊंचे रावण […]

You May Like