शहर की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था में तेजी से सुधार लाने बनाई जाएगी स्टीयरिंग कमेटी

इंदौर: आज शहर की ट्रैफिक और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक हुई। सांसद की पहल पर एशियन डेवलपमेंट बैंक और केंद्र सरकार की गति शक्ति टीम ने शहर की सिटी लॉजिस्टिक्स योजना पर विस्तार से चर्चा की.आज कलेक्टर सभागृह में शहर के बढ़ते ट्रैफिक दबाव, औद्योगिक क्षेत्रों में माल परिवहन, शहर के एंट्री–एग्जिट पॉइंट्स, वेयरहाउसिंग, बाजारों में होने वाली लोडिंग–अनलोडिंग और आने वाले वर्षों की जरूरतों पर चर्चा हुई.

विशेषज्ञों ने दुनिया भर के सफल मॉडल और टेक्नोलॉजी आधारित समाधान भी साझा किए.चर्चा में तय किया गया कि शहर की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था में तेजी से सुधार लाने के लिए एक स्टीयरिंग कमेटी बनाई जाएगी. कलेक्टर शिवम वर्मा अध्यदक्ष और आईडीए सीईओ परीक्षित झाड़े कमेटी के कोऑर्डिनेटर होंगे. बैठक में एडीबी की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर आंचल, एमपीआईडीसी प्रबंध संचालक हिमांशु प्रजापति सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

उद्योग व्यापार को नई गति मिलेगी
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लॉजिस्टिक्स लागत कम करने और स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है. इंदौर जैसे प्रगतिशील शहर इन सुधारों का बड़ा हिस्सा बनेंगे. उन्होंने कहा कि सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान के लागू होने से नागरिकों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और उद्योग-व्यापार को नई गति मिलेगी.

Next Post

पब सील होने से राहत की सांस ली स्कीम 78 के रहवासियों ने

Fri Dec 12 , 2025
इंदौर: यह कहना पूरी तरह से गलत नहीं होगा कि जब से शहर में पब खुले हैं, शहर की फिजा बिगाडऩे में पब कल्चर का भी हाथ होना सामने आया है. शहर में जगह-जगह खुले इन पब सेंटरों के खिलाफ लोगों ने कई बार ज्ञापन देकर विरोध जताया, लेकिन जिम्मेदारों […]

You May Like