देवसर : जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्राचंदेल में हाल ही में निर्मित आंगनवाड़ी क्रमांक-3 का भवन निर्माण अब सवालों के घेरे में आ गया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि भवन की नींव तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं बनाई गई। उनका कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता इतनी खराब है कि भविष्य में भवन किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। इसे लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से स्वतंत्र तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार भवन के कई मुख्य कॉलम निर्धारित गहराई तक नहीं डाले गए। आरोप है कि नींव पर्याप्त गहराई तक खोदने के बजाय बेहद कम गहराई में ही कॉलम खड़े कर दिए गए, जिससे भवन की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि यदि भवन का तकनीकी परीक्षण कराया जाए तो कई गंभीर खामियां सामने आ सकती हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बाद अधिकारी जांच के लिए पहुंचे थे, लेकिन वास्तविक स्थिति सामने आने से पहले पुराने कॉलम के पास नया कॉलम डालकर कमियों को छिपाने का प्रयास किया गया।
इसके अलावा आंगनवाड़ी परिसर में बाउंड्रीवाल और हैंडपंप का निर्माण नहीं होने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इन कार्यों की राशि खर्च हुई है या नहीं, इसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित सरपंच, सचिव, निर्माण एजेंसी एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कर शासकीय राशि की वसूली
