ग्वालियर के गरबा महोत्सव को 2030 तक प्रदेश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य

ग्वालियर। श्री जी इवेंट्स एंड प्लानर्स और जीवाजी क्लब के सहयोग से सीजन-3 गरबा डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें 411 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

श्री जी इवेंट्स एंड प्लानर्स के नितिन अग्रवाल और केतन अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि फिलहाल उनका गरबा महोत्सव मध्य प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। आयोजकों का लक्ष्य वर्ष 2030 तक इसे प्रदेश का सबसे बड़ा गरबा आयोजन बनाना है।

महोत्सव में बैक टू द 80, राजस्थानी थीम, बन ठन री रात और अवध की शाम जैसी थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी की गई थी।

Next Post

ग्वालियर-चंबल में बनेगा डिफेंस हब! रक्षा उद्योग को मिलेगी नई उड़ान

Sat Oct 24 , 2026
L ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग जोन बनाने की तैयारी के बीच ग्वालियर में डिफेंस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों, रक्षा विशेषज्ञों और उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। कॉन्क्लेव में स्थानीय एमएसएमई उद्योगों […]

You May Like