वरिष्ठ नेताओं की पहल से थमी डॉ. मुकेश नायक की नाराजगी

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी डॉ. मुकेश नायक ने केंद्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कई वरिष्ठ नेताओं के निरंतर प्रयासों से यह मामला आपसी सहमति से सुलझ गया।

सूत्रों ने बताया कि पिछले दो दिनों में अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने डॉ. नायक से संपर्क कर पार्टी के व्यापक हित में अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। शनिवार और रविवार को प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उनके निवास पर पहुंचे और उनसे चर्चा की, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा वापस लेने पर सहमति जताई।

सोमवार सुबह डॉ. नायक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हालिया पार्टी बैठक में उनके विचार सकारात्मक और रचनात्मक भावना से रखे गए थे। उन्होंने केवल इतना कहा था कि अब समय आ गया है कि वरिष्ठ नेता युवा पीढ़ी को आगे आने और संगठन में अधिक जिम्मेदारी निभाने का अवसर दें।

इस संवाददाता से विशेष बातचीत में डॉ. मुकेश नायक ने प्रदेश नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के रूप में पार्टी को सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व मिला है और वे पूरी निष्ठा व प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ आगे बढ़ने के लिए संकल्पित हैं।

कांग्रेस नेताओं ने इस घटनाक्रम को संगठनात्मक एकता के लिए सकारात्मक बताया।

Next Post

परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर विरोध करने विश्वविद्यालय पहुंचे छात्र, कुलसचिव को सौपा ज्ञापन

Mon Dec 29 , 2025
रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा द्वारा जारी किए गए बीए, बीएससी, बीसीए प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में गंभीर अनियमिकता और आरटीआई प्रक्रिया सहित शुल्क से संबंधित आपत्ति पर त्वरित सुधार के लिए आज कुल सचिव को छात्रों ने ज्ञापन सौंपा. छात्रों ने बताया कि हाल ही […]

You May Like