भिंड: जिले में देर रात दो चचेरे भाइयों के शव पुलिया के नीचे मिले हैं। मृतकों की पहचान सत्येंद्र सिंह राजावत (35) पुत्र लाटोरी सिंह निवासी भारौली और कुलदीप राजावत (40) पुत्र महेश राजावत निवासी कालौनी के रूप में हुई है।
दोनों युवक अकलौनी में आयोजित फलदान-लगुन कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, संभवतः तभी दुश्मनों ने उन्हें निशाना बना दिया। एक मृतक युवक पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनकी बाइक भी मौके से मिली है। पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।
