
जबलपुर। यात्रियों की सुविधा और बेहतर रेल कनेक्टिविटी के लिए जबलपुर-पुणे-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (20162/20161) का खंडवा स्टेशन पर ठहराव शुरू किया जा रहा है। यह सुविधा 20 सितंबर से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। जबलपुर से पुणे जाने वाली ट्रेन रविवार को रात 8:03 बजे खंडवा पहुंचेगी और 8:05 बजे रवाना होगी, जबकि पुणे से जबलपुर आने वाली ट्रेन सोमवार को रात 11:03 बजे पहुंचेगी और 11:05 बजे रवाना होगी। ठहराव से खंडवा व आसपास के यात्रियों को जबलपुर और पुणे के बीच सीधा रेल संपर्क मिलेगा।
