नयी दिल्ली, 03 मई (वार्ता) कांग्रेस ने झारखंड में राजनीतिक मामलों, समन्वय, अभियान, परिसीमन, चुनाव प्रबंधन और एसआईआर के लिए समितियों का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन सभी समितियों के पदाधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है। इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश संगठन को मजबूत करने के लिए 16 उपाध्यक्ष, 43 महासचिव, 81 सचिव तथा 44 संयुक्त सचिवों की भी नियुक्ति की है।
राजनीतिक मामलों की समिति में 36 नेताओं को जगह दी गई है जिसमें वरिष्ठ नेता के. राजू, केशव महतो कमलेश, आलमगीर आलम, बंधु तिर्की, बन्ना गुप्ता, भूषण बाड़ा, श्रीमती दीपिका पांडेय, प्रसाद साहू, डॉ.अजय कुमार, डॉ. रामेश्वर उरांव, फुरकान अंसारी, डॉ. इरफान अंसारी, जलेश्वर महतो, कुमार जयमंगल, के. एन. त्रिपाठी, कालीचरण मुंडा, श्रीमती ममता देवी, नमन बिक्सल कोंगारी, श्रीमती निशात आलम, प्रदीप बालमुचू और प्रदीप यादव को शामिल किया गया है।
इसके साथ ही समन्वय समिति का भी गठन किया गया है जिसमें अजय दुबे, अजय नाथ शाहदेव, अनादी ब्रह्मा, अंकुल चंद्र मिश्रा, श्रीमती अनुपमा सिंह,अनवर अहमद अंसारी, अरुण साहू, बृजेन्द्र सिंह, चंचल चटर्जी, दीनानाथ तिवारी, डॉ. जयप्रकाश गुप्ता सहित 34 लोगों को शामिल किया गया है।

