तेज बारिश के चलते हिन्दू सम्मेलन स्थगित करना पड़ा, पंडाल में पानी भरा

भिंड: रात के समय हुई तेज बारिश के चलते सकल हिंदू समाज द्वारा आज यहां आयोजित होने वाला हिंदू सम्मेलन पंडाल में पानी भर जाने के कारण निरस्त कर दिया गया है। यह आयोजन भिंड शहर के उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के मैदान में प्रस्तावित था।

सम्मेलन को लेकर पंडाल सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। कार्यक्रम में संत समाज और विभिन्न वक्ताओं द्वारा हिंदू समाज से जुड़े विषयों पर विचार रखे जाने थे, लेकिन मैदान में पानी भर जाने से आयोजन रोकना पड़ा और तैयारियां स्थगित कर दी गईं हैं।

Next Post

दो दिनों में दो श्वानों का आतंक, गुलमर्ग परिसर में 7 लोगों को बनाया शिकार

Wed Jan 28 , 2026
इंदौर:शहर में आवारा और बीमार श्वानों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. बीते दो दिनों में अलग अलग क्षेत्रों में श्वानों के हमलों से सात से अधिक लोग घायल हो गए. सबसे गंभीर स्थिति पूर्वी क्षेत्र के बिचौली स्थित ग्राम अंबामोलिया के गुलमर्ग परिसर और खजराना क्षेत्र में सामने […]

You May Like