सेंट जोसेफ्स स्कूल में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण, प्ले स्कूल का शुभारंभ

इटारसी। सेंट जोसेफ्स कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्र परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्मदापुरम-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और प्रार्थना के साथ हुई। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज और सैश प्रदान कर उनके दायित्वों का हस्तांतरण किया गया तथा उन्हें नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

अपने संबोधन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व और उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।

 

इस अवसर पर सेंट जोसेफ्स प्ले स्कूल का शुभारंभ भी किया गया। विद्यालय परिसर का अवलोकन करते हुए प्रारंभिक शिक्षा को बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव बताया गया और इस पहल की सराहना की गई।

 

विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर पुष्पा ने इस पहल को क्षेत्र के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Next Post

आबकारी विभाग ने अवैध महुआ शराब अड्डो पर दबिश देकर 500 किलो महुआ लाहन नष्ट  

Sat Jul 11 , 2026
पांढुरना, जिला कलेक्टर के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 11 जुलाई को आबकारी […]

You May Like