आबकारी विभाग ने अवैध महुआ शराब अड्डो पर दबिश देकर 500 किलो महुआ लाहन नष्ट  

पांढुरना, जिला कलेक्टर के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 11 जुलाई को आबकारी वृत्त पांढुर्णा की टीम द्वारा पांढुरना नगरीय सिमा से लगे ग्राम भुली एवं रैयतवाड़ी टेमनी क्षेत्र में अवैध शराब के अड्डों पर सघन दबिश देकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान चढ़ी हुई हाथ भट्टी, नालों एवं जंगल क्षेत्र में झाड़ियों के समीप पन्नियों तथा ड्रमों में अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब निर्माण के लिए संग्रहित लगभग 500 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।

बरामद महुआ लाहन में से नियमानुसार सैंपल लेकर शेष लगभग 500 किलोग्राम महुआ लाहन को निर्मूल्य होने के कारण मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया। इस कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 02 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

उक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल, आबकारी आरक्षक मुकेश रहांगडाले एवं अनुराग गोनेकर की सक्रिय सहभागिता रही।

Next Post

'विकसित भारत 2047' तकनीक की भूमिका, एआई के युग में आ रहे बदलाव का फायदा उठाएं आईटी उद्योग : वैष्णव

Sat Jul 11 , 2026
हैदराबाद 11 जुलाई (वार्ता) इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘विकसित भारत 2047’ में तकनीक की भूमिका को अहम बताते हुए कृत्रितम बुद्धिमता (एआई) के युग में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग से बदलते माहौल के हिसाब से पाठ्यक्रम में बदलाव करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों की मदद करने […]

You May Like