452.89 करोड़ की लागत से बनेगा निगम मुख्यालय

इंदौर:नगर निगम का अत्याधुनिक और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन बनेगा. नए भवन निर्माण की लागत 452.89 करोड़ होगी. स्मार्ट सिटी कार्यालय में महापौर और निगमायुक्त की मौजूदगी में निर्माण एजेंसी ने प्रेजेंटेशन दिया.इंदौर नगर निगम के प्रस्तावित अत्याधुनिक और पर्यावरण अनुकूल मुख्यालय भवन निर्माण को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं.
निम्न विशेषताएं होगी ने भवन में
मुख्यालय भवन बेसमेंट + भूतल + 8 मंज़िला (दो अलग अलग खंडों में )
ऑडिटोरियम भूतल + 3 मंज़िला 7 ऊँचाईः 12 मीटर
कुल ऊँचाईः 30 मीटर
दो अलग अलग ब्लॉकः दो कार्यालय टावर, एक स्वतंत्र ऑडिटोरियम
विभाग विकेंद्रीयकरणः 45 विभाग, 2500 कर्मचारियों की बैठक क्षमता होगी
ऑडिटोरियमः 500 लोगों की क्षमता, साथ में जन शिकायत केंद्र, प्रदर्शनी हॉल, संग्रहालय, सार्वजनिक कैफेटेरिया
निर्माण लागतः 452.89 करोड़ रुपए (सभी करों सहित)
पार्किंगः बेसमेंट, सतह और मल्टीलेवल पार्किंग में 620 वाहन खड़े करने की व्यवस्था
ग्राउंड कवरेजः 25′, हरित क्षेत्र को प्राथमिकता

Next Post

जानिये सायबर ठगी के नए फॉर्मेट और चालबाजियाँ

Sat May 3 , 2025
इंदौर: साइबर ठगी का एक और नया रूप अब इंदौर में सामने आया है. ठग अब गलती से पैसे भेजने के बहाने लोगों के साथ बड़ा फ्रॉड कर रहे हैं. महज एक यूपीआई पिन डालते ही बैंक खाते से 99 हजार रुपए उड़ाए जा रहे हैं. पुलिस ने इस स्कैम […]

You May Like