भारत-यूरोपीय संघ नारी सशक्तिकरण के संयुक्त प्रयास पर सहमत

भारत-यूरोपीय संघ नारी सशक्तिकरण के संयुक्त प्रयास पर सहमत

नयी दिल्ली 28 फरवरी (वार्ता) भारत और यूरोपीय संघ ने नारी सशक्तिकरण, समानता और समावेशी विकास के संयुक्त प्रयासों पर सहमति जताई है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार देर शाम यहां यूरोपीय संघ- समानता, तैयारी और संकट प्रबंधन आयुक्त हादजा लाहबीब से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह बैठक महिला सशक्तिकरण के लिए नीतियों को बढ़ावा देने तथा महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए सहयोगात्मक प्रयासों में भारत-यूरोपीय संघ संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह बैठक यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन की उच्च स्तरीय यात्रा का हिस्सा है। वह भारत की यात्रा पर हैं। उनके साथ आयुक्तों का समूह में 26 मंत्री भी शामिल हैं।

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी और सुश्री लाहबीब ने महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण के क्षेत्रों में भारत-यूरोपीय संघ सहयोग को मजबूत करने के लिए विभिन्न संभावनाओं पर विचार विमर्श किया। दोनों नेताओं ने समावेशी नीतियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की जो महिलाओं और बच्चों, विशेष रूप से कमजोर और हाशिए के समुदायों के बच्चों के कल्याण के लिए हैं।

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने एक सुरक्षित और समावेशी समाज के निर्माण के लिए भारत की अटूट प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जहाँ महिलाएँ और बच्चे फल-फूल सकें।

सुश्री हदजा लाहबीब ने महिला सशक्तिकरण में भारत की प्रगति की सराहना की और इस क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करने के लिए यूरोपीय संघ की प्रतिबद्धता दोहराई।

Next Post

ग्वालियर कमिश्नर के नाम पर व्हाट्सएप पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी का प्रयास

Fri Feb 28 , 2025
ग्वालियर: जिले में पदस्थ संभागायुक्त मनोज खत्री की डीपी पर फोटो लगाकर संभागायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों से रुपए की मांग की गई। कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों को इंग्लिश में हेलो भेजा गया, फिर हाल-चाल पूछे गए। इसके कुछ देर बाद कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों से पैसों की मांग की गई। […]

You May Like

Play sound