मैड्रिड, 16 सितंबर (वार्ता) स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने गाजा में इज़रायल की गतिविधियों के कारण उसे अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं से बाहर करने का आह्वान किया है।
उन्होंने अपनी सोशलिस्ट वर्कर्स पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों से कहा, “ इज़रायल अपने गलत कार्यों पर पर्दा डालने के लिए किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल नहीं कर सकता। ”
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने रविवार को कहा कि 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के लिए इज़रायल के साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जाना चाहिए जैसा रूस के साथ किया गया है। इज़रायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने स्पेन के प्रधानमंत्री को ‘शर्मनाक’ करार दिया और उन पर मैड्रिड में फ़िलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनों को भड़काने का आरोप लगाया, जिसके कारण वुएल्टा-ए-स्पेना साइकिल रेस का अंतिम चरण रद्द कर दिया गया, जिसमें एक इज़रायली टीम प्रतिस्पर्धा कर रही थी।
इससे पहले सांचेज़ ने कहा था कि तीन हफ़्ते तक चली इस रेस के दौरान हुये पिछले विरोध प्रदर्शनों ने दिखाया है कि स्पेन गाजा मुद्दे पर ‘गर्व’ के साथ एक मिसाल कायम करता है।
स्पेन के कई मंत्रियों ने भी अंतिम चरण के विरोध प्रदर्शन की प्रशंसा की, जिसमें आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार लगभग एक लाख लोग शामिल हुये थे।
