हॉकी इंडिया ने एचआईएल 2026 के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू किया

नई दिल्ली, (वार्ता) हॉकी इंडिया ने बहुप्रतीक्षित हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2026 के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण 19 मई यानी सोमवार से शुरु करने की घोषणा की है। पंजीकरण 1700 बजे शुरू होगा और 20 अगस्त को 1700 बजे बंद होगा।

पंजीकरण सभी पात्र भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए खुला है, जिसमें दुनिया के अग्रणी हॉकी देशों के एथलीटों को निमंत्रण दिया गया है। पात्र राष्ट्र में पुरुष में भारत, नीदरलैंड, बेल्जियम, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, अर्जेंटीना, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और महिलाओं में भारत, नीदरलैंड, अर्जेंटीना, बेल्जियम, चीन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम, न्यूज़ीलैंड, आयरलैंड, चिली, जापान, यूएसए, स्कॉटलैंड शामिल हैं।

पिछले सीज़न में एक हजार से ज़्यादा खिलाड़ियों ने साइन अप किया था। ओडिशा वॉरियर्स ने उद्घाटन महिला एचआईएल का खिताब जीता था, जबकि श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने पुरुषों का खिताब जीता।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और हॉकी इंडिया लीग गवर्निंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, “ हीरो हॉकी इंडिया लीग भारतीय हॉकी के लिए एक गेम चेंजर रही है, और हम 2026 सीज़न के साथ इसके पुनरुत्थान को जारी रखने के लिए रोमांचित हैं। पिछले सीज़न में खिलाड़ियों और प्रशंसकों की प्रतिक्रिया अभूतपूर्व थी, और हमें विश्वास है कि आगामी संस्करण हमारे अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मज़बूत करते हुए भारत में हॉकी के मानक को और ऊपर उठाएगा।”

हॉकी इंडिया के महासचिव और हॉकी इंडिया लीग गवर्निंग कमेटी के सदस्य भोला नाथ सिंह ने कहा, “ पिछले सीजन में पुरुष और महिला दोनों लीग की सफलता के साथ, हम खेल में नई दिलचस्पी और उत्साह देख रहे हैं। हम भारत और विदेश के सभी महत्वाकांक्षी और पेशेवर खिलाड़ियों को इस अवसर का लाभ उठाने और एक और ऐतिहासिक सीजन के लिए पंजीकरण करने के लिए आमंत्रित करते हैं।”

Next Post

जेकब फर्नले जिनेवा ओपन के दूसरे दौर में

Tue May 20 , 2025
जिनेवा, (वार्ता) ब्रिटेन के दूसरे नंबर के खिलाड़ी जैकब फर्नले ने सोमवार को डुसन लाजोविक को हराकर जिनेवा ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश किया 23 वर्षीय खिलाड़ी ने सर्बिया के वाइल्डकार्ड लाजोविक को 6-4, 6-1 से हराकर टूर्नामेंट में मैच जीतने वाले पहले ब्रिटिश खिलाड़ी बन गए। स्कॉटिश खिलाड़ी […]

You May Like