अंकारा, 13 जनवरी (वार्ता) तुर्की के नगर निगम टेंडर प्रक्रिया में चल रहे भ्रषटाचार की जांच को लेकर इस्तांबुल प्रांत में बेसिकटास नगर पालिका के मेयर रीज़ा अकपोलट और अन्य 46 को गिरफ्तार करने आदेश जारी किया गया है।
इस्तांबुल मुख्य लोक अभियोजक कार्यालय के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों पर रिश्वत लेकर सार्वजनिक निविदाओं में हेराफेरी करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।
एक बयान में कहा गया कि जांच के बाद प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराध नेटवर्क ने यह सुनिश्चित किया कि उसकी फर्मों को टेंडर अनुबंध मिले जिन्हे पकड़ने के लिये तीन माह का निगरानी अभियान चलाया गया ।
आरोपी अकपोलट जो 2019 में बेसिकटास मेयर के रूप में चुना गया था वह विपक्षी रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी का है ।
सभी संदिग्धों पर किसी आपराधिक संगठन में सदस्यता, टेंडर में हेरा-फेरी और संपत्ति का अवैध अधिग्रहण करने के आरोप लगाये गये हैं।
