पुलिस अधीक्षक ने जिला सीईओ के साथ सोन नदी के प्रमुख मेला स्थलों का किया दौरा 

सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी अंशुमान राज ने आज मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले मेला स्थलों का निरीक्षण किया। दिनांक 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले मेला स्थल गऊघाट, कोलदहा घाट, बढ़ोरा मंदिर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिये तथा सम्बंधितो को दिशा निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम गऊघाट , कोलदहा घाट एवं बढ़ौरा मंदिर में लगने वाले मेले हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिये एवं निर्देशित किये कि स्नान करने वाले व्यक्ति गहरे एवं सकरी जगह में न जाये, बच्चों को बहाव वाले क्षेत्र में लें जाने से बचे, नदियों के ऊपर बने पुल पर किसी भी सूरत में वाहन खड़ा ना होने पाए, पुल खाली रहे जिससे आवागमन में असुविधा ना हो , वाहनों को पार्किंग स्थल पर ही व्यवस्थित पार्क करवाया जाए। उपरोक्त बातों का विशेष रुप से पालन करवाएं साथ ही आमजन से अपील की गई है कि व्यवस्था बनाने में सहयोग करें तथा उपरोक्त बातों का कड़ाई से पालन करते हुए स्वयं को सुरक्षित रखें ।

Next Post

चोर समेट ले गए नकदी-गहने

Mon Jan 13 , 2025
कृष्णा नगर पहाड़िया की घटना   ग्वालियर। छत के रास्ते आए चोर अलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवर सहित नकदी पार कर ले गए। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर सिद्ध बाबा मंदिर के पास दरमियानी रात की है। घटना का पता सुबह चला जब ताले […]

You May Like