ग्वालियर: कटोरा ताल स्थित छतरी पर राजमाता माधवी राजे सिंधिया की छतरी निर्माण का भूमि पूजन आज 5 जून को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। छतरी पर इस आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आज ही महाराजा माधोराव सिंधिया प्रथम की 100वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वे इंदरगंज चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा को संबोधित करेंगे। जीवायएमसी क्लब, अचलेश्वर मंदिर के पास अपराह्न 3:30 बजे श्रद्धांजलि सभा होगी
