जिलाबदर बदमाश प्रिंस राठौर साथी के साथ पिस्टल सहित गिरफ्तार

इंदौर. द्वारकापुरी पुलिस ने जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर शहर में सक्रिय कुख्यात बदमाश प्रिंस राठौर को साथी लक्कू कहार के साथ धरदबोचा. दोनों के पास से देसी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए. आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और जिलाबदर उल्लंघन के तहत प्रकरण दर्ज किया है, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

पुलिस ने शहर में सक्रिय अपराधियों पर लगाम कसने की कार्रवाई के तहत जिलाबदर बदमाश प्रिंस राठौर को उसके साथी लक्कू कहार सहित गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से दो देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए. थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताय कि प्रिंस राठौर के खिलाफ शहर और देहात क्षेत्रों के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, धमकाने, मारपीट, अड़ीबाजी और अवैध हथियार रखने जैसे एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं. उसकी बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस आयुक्त की ओर से उसे एक वर्ष के लिए इंदौर, उज्जैन, देवास, खरगोन और धार की सीमाओं से जिलाबदर किया था. पुलिस उपायुक्त ज़ोन-4 आनंद कलादगी के निर्देशन में चल रही अभियाननुमा कार्रवाई के तहत एडीसीपी दिशेष अग्रवाल और एसीपी शिवेन्दु जोशी ने सक्रिय अपराधियों पर निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए थे. जिसके तहत प्रिंस राठौर को जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करते हुए पकड़ा. तलाशी में उसके पास से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस मिला. उसके खिलाफ थाना द्वारकापुरी में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. वहीं उसके साथी 19 वर्षीय लक्कू उर्फ अमितेष कहार निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी के पास से भी एक देशी पिस्टल और कारतूस मिलने पर अलग से आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर, पुलिस अब दोनों आरोपियों के नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई चैन की जांच कर रही है.

Next Post

सर्दियों में बढ़ी यात्रियों की मांग: पश्चिम रेलवे ने 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे फिर बढ़ाए

Tue Nov 25 , 2025
इंदौर. यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने विशेष किराए वाली चार जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के फेरे एक बार फिर बढ़ा दिए हैं. यह विस्तार शीतकालीन अवधि में यात्रा सुविधा को सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से किया है. जनसंपर्क अधिकारी-रतलाम मंडल खेमराज मीना ने बताया […]

You May Like