दोस्ती में दगा: मदद के नाम पर महिला से ठगा गोल्ड

जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र में ‌एक युवक ने अपनी परिचित महिला से आर्थिक मदद के नाम पर करीब 135 ग्राम वजनी सोने के जेवर लिए और विश्वासघात कर जेवर वापस करने के बजाय बाजार में बेच दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस ने बताया कि सपना यादव (33) निवासी राइट टाउन की जान-पहचान वर्ष 2017 से नेपियर टाउन निवासी विकास रामनानी पिता श्याम कुमार रामनानी से थी। विकास ने नवंबर 2024 में अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए सपना से मदद मांगी। पीड़िता ने मदद की नीयत से अपना 25 ग्राम सोने का मंगलसूत्र और चैन विकास को दिया ताकि वह बैंक से लोन ले सके। इसके बाद आरोपी ने दोबारा झांसा देकर 106 ग्राम सोना कड़ा, टॉप्स और 70 ग्राम पक्का सोना ले लिया। विकास ने वादा किया था कि वह एक हफ्ते में सारा सोना लौटा देगा।
एक साल बीत जाने के बाद भी जब सोना वापस नहीं मिला, तो सपना 22 फरवरी को विकास के घर पहुंची। वहां विकास की मां ने बताया कि उसने सारा सोना बेच दिया है। जब पीड़िता ने उस सुनार से संपर्क किया जहाँ सोना रखा गया था, तो पता चला कि विकास ने 6-7 महीने पहले ही सारा गोल्ड उसे बेच दिया था। हैरानी की बात यह है कि जब पीड़िता ने इस धोखाधड़ी का विरोध किया, तो आरोपी की मां ने मदद करने के बजाय उसे धमकाया। फोन पर कहा कि अगर शांति चाहती हो तो सोना भूल जाओ, विकास 10 साल बाद वापस कर देगा। कुल 135 ग्राम सोने के जेवर की धोखाधड़ी पर मदन महल पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ विक्की रामनानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माता चलती देवी का निधन

Sat Feb 28 , 2026
जयपुर 28 फरवरी (वार्ता) राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के नेता टीकाराम जूली की माता चलती देवी का शुक्रवार रात निधन हो गया। वयोवृद्ध चलती देवी को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा […]

You May Like

मनोरंजन