
श्योपुर। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से 7 फरवरी से 7 मार्च तक गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का प्रथम चरण गांधी चौक विजयपुर से प्रारंभ होकर तकरीबन 40 गांवों में सेवाएं करता हुआ, पूर्ण हुआ, अभियान के दूसरा चरण का शुभारंभ आज विजयपुर मंडी गेट से किया गया।
अभियान प्रभारी ब्रह्माकुमारी शशि बहन ने बताया कि पुलिस उप अधीक्षक विजयपुर राघवेंद्र सिंह तोमर ने हरी झंडी दिखाकर वीरपुर क्षेत्र की सेवाओं के लिए अभियान को रवाना किया, इस अवसर पर पुलिस उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृद्धजनों के लिए सामाजिक न्याय विभाग व ब्रह्माकुमारी संस्था के द्वारा संयुक्त प्रयास से किए जाने वाले कार्य सराहनीय है। अभियान प्रभारी शशि बहन ने बताया कि यह अभियान 23 फरवरी से 7 मार्च तक ब्रह्मकुमारी संस्था के समाज सेवा प्रभाग के सदस्यों द्वारा वीरपुर क्षेत्र के गांवो में वृद्ध जन के सम्मान, सुरक्षा, सशक्तिकरण व नशा मुक्त जीवन को लेकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता लाने का कार्य करेगा, साथ ही युवाओं व आमजन में तथा माताओ व बहनों में वृद्ध जनों के प्रति तथा परिवार व समाज में बड़ों के प्रति सम्मान का भाव जगाने के लिए प्रयास करेगा
तत्पश्चात अभियान कैमारा का पूरा, हारकुई कार्यक्रम करते हुए सोमवार शाम को वीरपुर पहुंचा। अभियान में बीके सुभाष भाई, एडवोकेट बीके चंद्र प्रकाश अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
