सिंगरौली: पहले प्रोफेसर के साथ मारपीट और अब सोशल मीडिया पोस्ट से छात्र संगठन एबीवीपी और प्राध्यापकों के बीच टकराहट और बढ़ गई है। अभाविप से जुड़े कुछ पदाधिकारी द्वारा प्रोफेसरों के खिलाफ उल्टा-सीधा सोशल मीडिया में पोस्ट करने से कई प्रोफेसर नाराज हैं। अब यह मामला प्रदेश स्तर का होता जा रहा है।
कल दिन सोमवार को आगे इस पर घटना से आहत सहायक प्राध्यापक एवं महाविद्यालय के अन्य स्टाफ रणनीति तय करेंगे।
गौरतलब है कि जिला मुख्यालय में बैढ़न स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस में बीते दिन शुक्रवार को महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक नितेश सिंह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र निखिल वर्मा एवं अरुणेंद्र पांडेय सहित अन्य कुल छात्रों पर धक्का-मुक्की गाली-गलौंज जान से मारने की धमकी, विवाद करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के यहा शिकायत किया है।
48 घंटे बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नही पहुंची बल्कि पुलिस की ढुलमुल रवैया और अभाविप के तरफ नरम रुक देख महाविद्यालय के अधिकांश प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापक तथा अन्य स्टाफ नाराज हैं। इधर प्राचार्य पर भी संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए सहायक प्राध्यापक व अन्य स्टाफ ने कलेक्टर को अवगत कराया है। साथ ही उक्त घटना की जानकारी राज्य अध्यापक संगठन के साथ-साथ आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग एपीएस रीवा तक पहुंच गई है। वही उक्त विवाद में शामिल कुछ युवकों के द्वारा सोशल मीडिया में इधर-उधर का पोस्ट करने से प्राध्यापको में नाराजगी और बढ़ गई है।
