कमर्जी : पेड़ से गिरने की वजह से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कमर्जी थाना अंतर्गत बीछी पतेर निवासी बाबूलाल यादव अपने घर से बकरी चराने के लिए गए हुए थे। बबूल के पेड़ पर चढ़ने के दौरान अचानक उनका पैर फिसला और जमीन पर गिरकर गंभीर रूप घायल हो गए।
परिजनों ने जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इस पूरे मामले पर कमर्जी पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है ।इस पूरे मामले पर कमर्जी थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि व्यक्ति अपने घर से बकरी चराने के लिए गया था तभी यह घटना घट गई।
