जीजा और साले ने मिलकर तोड़ा था सूने मकान का ताला

 

उज्जैन। वैष्णो देवी गए परिवार के सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है दोनों जीजा साले हैं। वारदात के बाद जीजा रतलाम भाग गया था जिसे पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर पकड़ा उसने अपने साले के साथ मिलकर चोरी करना कबूल कर लिया पुलिस में साले को गिरफ्तार कर चोरी की गई नगद राशि में से 10,000 रुपए बरामद किए हैं।

माधवनगर थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि 23 मार्च को सेठीनगर में रहने वाली प्रेमबाई पति मांगीलाल द्वारा अपने मकान में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज कर वारदात स्थल पर लगे कैमरों के फुटेज देखे गये, जिसमें 2 संदेही दिखाई दिये। दोनों का पता लगाने के लिये एसआई अंकित बनोधा, एएसआई संतोष राव, आरक्षक अमरनाथ और अविनाश की टीम बनाई। फुटेज के आधार पर सामने आया कि एक संदेही अजय पिता बाबूलाल सोलंकी हीरामिल की चाल का रहने वाला है। दूसरा फ्रीगंज ब्रिज के नीचे बनी कुष्ठ बस्ती का लखन पिता बंशीलाल बैरागी है। लखन ने अजय की बहन से शादी की है, दोनों रिश्ते में जीजा-साले है। टीम ने गिरफ्तारी के लिये दबिश मारी। लेकिन दोनों फरार होना सामने आये। पांच दिन बाद अजय सोलंकी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपने जीजा लखन बैरागी के साथ चोरी करना कबूल कर लिया। लखन की तलाश करने पर सामने आया कि वह चित्तौडगढ़ भाग निकला है। उसकी तलाश में टीम रवाना की गई, लेकिन उसके रतलाम में होने की जानकारी सामने आई। टीम ने रतलाम पहुंचकर लखन को भी हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मजदूरी करते है और दिन में सूने मकानों की रैकी करते हंै। सेठीनगर में मकान सूना होने पर रात में पहुंचकर लोहे की रॉड से ताला तोडक़र चोरी को अंजाम दिया थ। एसआई बनोधा ने बताया कि दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई राशि में से 10 हजार रुपये नगद और मोबाइल बरामद कर लिया गया है। प्रेमबाई ने शिकायत में 60 हजार रुपये चोरी होना बताया था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा और शेष राशि बरामद करने का प्रयास किया जायेगा।

सेठीनगर में रहने वाली प्रेमबाई 20 मार्च को अपने पुत्र के साथ वैष्णदेवी की यात्रा पर गई थी। दूसरे दिन पड़ोसी ने कॉल कर बताया था कि मकान का ताला टूटा हुआ है। प्रेमबाई आधी यात्रा बीच में छोडक़र 22 मार्च की रात वापस लौटी थी। दूसरे दिन थाने पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पहले भी कर चुके हैं चोरी की वारदात

थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि जीजा-साले पहले भी चोरी की वारदातों में शामिल रह चुके है। उनके खिलाफ पूर्व में अपराध दर्ज होना सामने आया है। कुछ माह पहले भी दोनों को थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पकड़ा गया था और जेल भेजा गया था। जहां से जमानत मिलने के बाद फिर से वारदात करने लगे।

Next Post

DC ने डुप्लेसी के फिफ्टी और पोरेल के आतिशी 34 रनों से SRH को हराया

Sun Mar 30 , 2025
विशाखापत्तनम 30 मार्च (वार्ता) मिचेल स्टार्क पांच (विकेट) और कुलदीप यादव (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद फाफ डुप्लेसी (50), जेक फ्रेजर-मक्गर्क (38) औरअभिषेक पोरेल (नाबाद 34) की आतिशी पारी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 24 गेंदें […]

You May Like