सतना: जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 08 के सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षकों के संविलियन के मुद्दे पर बार-बार टल रही विशेष सत्र की बैठक से नाराज होकर उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कहा है कि यदि तय तारीख पर बैठक का आयोजन नहीं किया गया, तो वे जिला पंचायत परिसर में ही दो घंटे के एकल धरने पर बैठेंगे।
जिला पंचायत सदस्य द्वारा CEO को भेजे गए पत्र के अनुसार, पिछले दो वर्षों से शिक्षकों के संविलियन के संदर्भ में चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने की मांग की हैप्रशासनिक स्तर पर तैयारी का हवाला देकर एक सप्ताह का समय और लिया गया और बैठक की नई तारीख 21 मई 2026 गुरुवार तय की गई।
ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू सभापति- संचार तथा संकर्म समिति ने पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कल, यानी 21 मई 2026 को तय एजेंडे के अनुसार जानकारी उपलब्ध कराते हुए विशेष सत्र की बैठक आयोजित नहीं की जाती है, तो वे इसके विरोध में उतरेंगे।
