भाजपा की विचारधारा नफरत फैलाने व आपस में लड़ाने वाली है- जीतू पटवारी

– जीतू पटवारी एक दिवसीय प्रवास पर नीमच जिले के दौरे पर रहे

नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने एक दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को नीमच जिले के दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन नीमच पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को गुटबाजी खत्म कर एक जुटता के साथ रहने और सत्ताधारी भाजपा का सामना करने का पाठ पढ़ाया। प्रदेश अध्यक्ष श्री पटवारी दोपहर 2:45 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय- गांधी भवन पर पहुचे। जहां उनकी अगवानी कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव के नेतृत्व में की गई। सर्वप्रथम श्री पटवारी द्वारा गांधी भवन परिसर में विराजमान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सेवादल का ध्वज फहराया। इस मौके पर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव व अन्य पदाधिकारीयो ने ध्वज को सलामी दी और प्रदेश अध्यक्ष श्री पटवारी को सेवादल की सफेद टोपी पहनाते हुए परिचय दिया। ध्वजारोहण के पश्चात गांधी भवन में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां की आज हमारी पार्टी में गुटबाजी हद से ज्यादा बढ़ चुकी है, इसको खत्म किए बगैर हम अपनी पार्टी को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। गुटबाजी खत्म होगी तभी हम भाजपा का सामना कर सकते हैं। हम सभी को एकजुटता के साथ काम करना होगा तभी हमारी कांग्रेस पार्टी सत्ता में आ सकती है। श्री पटवारी ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने की दृष्टि से अब मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में कमेटी का गठन किया जाएगा, जो स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहेगी और जो सर्वहित में होगा वही निर्णय लिया जाएगा। प्रत्येक शहर के वार्ड में अध्यक्ष नियुक्त होंगे वहीं मोहल्ला समितियां का गठन किया जाएगा। श्री पटवारी ने कहां की कांग्रेस पार्टी की विचारधारा प्यार, मोहब्बत वाली है वहीं भाजपा की विचारधारा नफरत को फैलाने और सभी को आपस में लडऩे की है। हमें अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे, हम सभी को समय का दान देना होगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री पटवारी के साथ लोकसभा प्रत्याशी दिलीप गुर्जर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक संपत स्वरूप जाजू, पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल, सेवादल के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश राव, जिला उपाध्यक्ष हरीश शिवहरे, मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह हंसवाल, कोषाध्यक्ष इलियास भाई, ब्लॉक अध्यक्ष भोन सिंह राजपूत, संगठन मंत्री जावेद भाई, ग्रामीण जिला अध्यक्ष गुणवंत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ रावल सहीत सेवादल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव (ठेकेदार) ने आभार माना। इस कार्यक्रम से पूर्व शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष श्री पटवारी के जिले में आगमन पर सेवादल जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव उनकी अगवानी करने आंतरी माता फंटे मनासा पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और श्री पटवारी का गर्म जोशी से स्वागत अभिनंदन किया।

Next Post

बाघ के हमले से किसान की गई जान

Fri Jan 17 , 2025
वन अमले के वाहन में ग्रामीणों ने की तोडफ़ोड़ सिवनी। जिले में बाघ के हमले से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की शाम भैंस चरा रहे एक किसान पर हमला कर बाघ ने उसकी जान ले ली। घटना खवासा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बावली […]

You May Like