गोदाम से बर्तन चोरी का खुलासा, दो बदमाशों सहित 3 गिरफ्तार

इंदौर: देपालपुर के तकीपुरा स्थित गोदाम से तांबे-पीतल के बर्तन चोरी होने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से तीन आरोपियों तक पहुंच बनाई. चोरी का सामान खपाने वाले कबाड़ी को भी मामले में आरोपी बनाया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 55 हजार रुपए कीमत की तांबे और पीतल की परात बरामद की है.
2 अक्टूबर को गोदाम से बर्तन चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद देपालपुर पुलिस ने जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई. जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने समीर उर्फ गोलू, सन्नी और कबाड़ी इम्तियाज उर्फ मौलाना को गिरफ्तार कर लिया. समीर के कब्जे से करीब 30 हजार रुपए कीमत की तांबे की परात और इम्तियाज से 25 हजार रुपए कीमत की पीतल की परात बरामद हुई.

सन्नी भी मामले में आरोपी है. पुलिस आरोपियों से चोरी की अन्य घटनाओं और सामान के संबंध में पूछताछ कर रही है. डीएसपी देपालपुर संघप्रिय सम्राट ने बताया कि गोदाम में चोरी की शिकायत के बाद सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की. तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है. मामले में आगे भी पूछताछ की जा रही है.

Next Post

कारोबारी पर गोली चलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Wed Oct 7 , 2026
सतना : शहर के बाजार क्षेत्र में भुजवा मोहल्ला मार्ग पर प्लाइवुड कारोबारी पर बेवजह फायरिंग कर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को जबलपुर से दबोच लिया. इतना ही नहीं बल्कि घटनास्थल से लेकर बाजार क्षेत्र में दोनों आरोपियों का पुलिस द्वारा […]

You May Like