इंदौर में कोरोना के दो और मरीज मिले, एक कलकत्ता से लौटा

इंदौर. शहर में कोरोना संक्रमण फिर सिर उठाने लगा है. गुरुवार को दो नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं. इनमें से एक 48 वर्षीय व्यक्ति हाल ही में कलकत्ता से लौटा है, जबकि दूसरा 79 वर्षीय बुजुर्ग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद बीमार पड़ा.

दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. सीएमएचओ डॉ. बीएस सेतिया ने बताया कि दोनों ही मरीजों में हल्के लक्षण हैं. पिछले छह दिनों में शहर में अब तक 13 नए मरीज मिले हैं. वहीं ट्रेवल हिस्ट्री वाले मरीजों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जा रही है. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि लक्षण नजर आते ही तुरंत जांच कराएं और सतर्कता बरतें.

Next Post

यूनुस के बयान पर भारत ने जतायी नाराज़गी

Thu May 29 , 2025
नयी दिल्ली 29 मई (वार्ता) भारत ने बंगलादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के उस बयान पर आज नाराज़गी जतायी जिसमें उन्होंने कहा है कि बंगलादेश की समस्याओं का कारण भारत की अधिनायकवादी प्रवृत्ति है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां नियमित ब्रीफिंग में मोहम्मद […]

You May Like