भोला मामा नहीं मिला, यूपी से बैरंग लौटी पुलिस

जबलपुर : शहर के कुख्यात बदमाश दरोगा और उसके साथी को 170 कारतूस बेचने वाले सप्लायर भोला मामा की तलाश में पुलिस यूपी गई वहां संभवित ठिकानों पर छापेमारी गई लेकिन मुख्य सप्लायर जब तक फरार हो चुका था जिसके चलते आरोपित पुलिस को नहीं मिल सका । पुलिस टीम हवा में लट्ठ घुमाने के बाद वापिस लौटकर आ गई है ।विदित हो कि क्राइम ब्रांच एवं गोसलपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोहतरा टोल प्लाजा के पास घेराबंदी करते हुए 25 जनवरी को कटनी की ओर से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीके 6302 को रोका था ।

इसके साथ ही दरोगा उर्फ विशाल पाण्डे 25 वर्ष निवासी महाराजपुर और आदर्श बेन 22 वर्ष, निवासी सुहागी को हिरासत में लिया था । तलाशी लेने पर विशाल पाण्डे की कमर से एक देशी पिस्टल और डैशबोर्ड से 160 (32 बोर) कारतूस मिले थे जबकि आदर्श बेन के पास से 10 (315 बोर) के कारतूस बरामद हुए थे। विशाल पाण्डे उर्फ दरोगा अपराधी प्रवृत्ति का युवक है जिसके खिलाफ अधारताल, पनागर, कुण्डम, माढोताल में 1 दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है।
सप्लायर है बड़ा राजदार
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वे कारतूस उत्तर प्रदेश के बांदा से भोला मामा नामक व्यक्ति से 80,000 रुपये में खरीदकर लाए थे। इसमें विशाल ने 72,000 और आदर्श ने 8,000 रुपये का निवेश किया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया था इसके बाद एक टीम बांदा छापेमारी के लिए रवाना हुई लेकिन सप्लायर पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका। अवैध हथियारों, कारतूसों की खरीद-फरोख्त के कारोबारी की बड़ी जड़ के राज भोला को पता है और उसके पकड़े जाने के बाद बड़े खुलासे हो सकते है। अब पुलिस की टीम पुन: बांदा जा सकती है।

Next Post

कोलगवां पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

Wed Mar 4 , 2026
सतना: कोलगवां  पुलिस ने स्थायी वारंटी के साथ साथ बीती रात दो गिरफ्तारी वारंट वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.  मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट सतना में दर्ज अपराध धारा 294, 323, 327 के फरार आरोपी सूरज बढ़ई पिता खुल्ली बढ़ई उम्र 26 वर्ष निवासी पुरस्वानी […]

You May Like