विदेशी महिला ने इंदौर में करवाया अपने पेट की आंखों का ऑपरेशन

इंदौर: अमेरिका की नागरिक बेथनी एन हॉपकिंस अपनी 9 साल की पालतू डॉग एनी को इलाज के लिए श्रीलंका से इंदौर लेकर पहुंचीं. एनी की दोनों आंखों में मोतियाबिंद था. श्रीलंका में करीब 5-6 महीने इलाज के बाद भी उसकी आंखों की स्थिति में सुधार नहीं होने पर ऑनलाइन कंसल्टेशन के जरिए इंदौर के विशेषज्ञ से संपर्क किया था, इसके बाद यहां उसकी कैटरैक्ट सर्जरी कराई गई.
वेटरनरी सर्जन एवं प्रैक्टिसिंग ऑप्थेल्मोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र चौहान का कहना है कि जांच के बाद सर्जरी की गई. ऑपरेशन के दौरान प्रभावित लेंस निकालकर इंट्राऑक्युलर लेंस लगाया. सर्जरी के बाद एनी की आंखों की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है. बताया गया कि बेथनी के लिए श्रीलंका से भारत आना भी अमेरिका जाने की तुलना में आसान रहा. श्रीलंका से भारत की फ्लाइट करीब 3-4 घंटे की है. एनी को इलाज के लिए भारत लाने से पहले जरूरी अनुमति और दस्तावेजी प्रक्रिया भी पूरी की गई.

Next Post

होर्मुज जलडमरुमध्य पर बैठक टलने के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर 107.77 डॉलर प्रति बैरल पहुंची

Mon Sep 14 , 2026
मस्कट 14 सितंबर (वार्ता) ओमान के सलालाह शहर में सोमवार को फारस की खाड़ी के देशों के प्रतिनिधियों की होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी एक बैठक टलने के बाद शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड की कीमत तीन प्रतिशत से ज़्यादा बढ़कर 107.77 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। अंतरराष्ट्रीय समय 22:03 […]

You May Like