चेंबर पर नहीं है ढक्कन, गिरते हैं वाहन चालक

इंदौर: वार्ड क्रमांक 37 में पड़ने वाले एमआर-9 से एमआर-10 को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है. इस मार्ग से करीब एक दर्जन छोटी-बड़ी कॉलोनियां जुड़ी हैं और सभी कॉलोनियों का यह मुख्य मार्ग है, जिससे इस मार्ग पर यातायात का भार ज़्यादा ही रहता है. यह देखने में आया है कि वर्षों से अब तक यह मार्ग पक्का नहीं बनाया गया है. इससे भी ज़्यादा लोगों की परेशानी यहां है कि इस मार्ग पर एक नहीं कई चैंबरों के ढक्कन पूरी तरह से टूटे हुए हैं.

बताया जाता है कि इस खुले चैंबर में गिरकर राहगिरों को गंभीर चोटें लग रही है. कुछ ऐसे जानलेवा गड्ढे हैं जिनमें पानी भरा पड़ा है जिससे बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है. जानकारी के अनुसार कई बार चेंबर के ढक्कर लगाए गए लेकिन वाहनों की आवाजाही से चेंबर का ढक्कन टूट जाता है. अब सवाल यह होता है कि किस गुणवत्ता की सामग्री से चैंबरों के ढक्कनों का निर्माण किया जाता है. फिलहाल तो क्षेत्रवासियों की मुसीबतें बरकरार हैं.
इनका कहना है
डिलेवरी बॉय भी गिर चुका है. दो दिन पहले एक व्यक्ति की बाईक चेंबर में गिरी जिसके साथ बच्चे भी थे. बहुत समस्या है. शिकायत भी करते हैं पर कोई सुनवाई नहीं होती.
– पवन यादव
पूरा मार्ग जर्जर हालत में है. जो अभी तक बनाया गया नहीं है. ऊपर से यह खुले चेंबर लोगों के लिए मुसीबत बने हुए है. नगर निगम चेंबर के ढक्कन नहीं लगाते हैं.
– ओमप्रकाश पाल
आठ वर्ष देख रहा हूं जब से सड़क नहीं बनी और अक्सर चेंबर के ढक्कन खुले रहते हैं. जाम लगता है, वाहन चालक गिरते हैं. आस-पास स्कूल हैं. बच्चों के लिए भी खतरा है.
– पवन वर्मा
जल्द ही शुरू होगा कार्य
जल्दी ही सीवरेज प्राइमरी लाइन के कार्य के साथ सड़क और चेंबरो का कार्य शुरू होगा जिससे यह समस्या हमेशा के लिए ख़त्म हो जाएगी. इस मार्ग से भारी वाहन प्रवेश निषेध किए जाएंगे जिस कारण ढक्कन टूटते है.
– संगीता जोशी, पार्षद

Next Post

पचामा में तालाब गहरीकरण के काम में ग्रामीण कर रहे श्रमदान

Sat Apr 19 , 2025
सीहोर. जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत पचामा में शासन की योजना के तहत जल संवर्धन योजनान्तर्गत जल संचय कार्यक्रम के तहत ग्राम पचामा में तालाब गहरीकरण का कार्य शुरू किया गया.अभियान के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच सचिव एवं गांव के लोगों ने जन भागीदारी की और तालाब गहरीकरण का […]

You May Like