सीहोर. जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पंचायत पचामा में शासन की योजना के तहत जल संवर्धन योजनान्तर्गत जल संचय कार्यक्रम के तहत ग्राम पचामा में तालाब गहरीकरण का कार्य शुरू किया गया.अभियान के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच सचिव एवं गांव के लोगों ने जन भागीदारी की और तालाब गहरीकरण का कार्य शुरू किया। जिससे कि तालाब में अधिक से अधिक वर्षा का जल संरक्षण हो सके और क्षेत्रीय किसानों को सिंचाई का पानी उपलब्ध होने के साथ ही आस-पास का जल स्तर बना रहे.
पचामा में तालाब गहरीकरण के काम में ग्रामीण कर रहे श्रमदान
