जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत टेडीनीम में हल्दी कार्यक्रम के दौरान तीन भाईयों ने जमकर उपद्रव मचाया। कांच की बोतलों से हमला किया जिसमेंं चार लोग घायल हो गए। इसके बाद आरोपित धमकाते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक मोहम्मद अयान निवासी सदर बाजार सागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीओपी का काम करताा है।
जबलपुर में मामू मोहम्मद शफीक मकरानी के घर टेडीनीम दुर्गा मंदिर के सामने हनुमानताल शादी में आया था। हल्दी का कार्यक्रम में डीेजे बज रहे थे तभी मामू के घर के पास रहने वाली बेबी के लडक़े अइया , मुस्ताक और सद्दाम आए और विवाद करने लगे। इसके बाद चले गए। रात्रि पुन: 11:30 बजे तीनों आए और कांच की बोतलें फेंक कर मारने लगे। जिससे उसे, मां रेशना, मामू अजीम, मामी रोशनी को चोटें आ गई। इसके बाद तीनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
