रिश्तेदार बन वाहन में बैठाया फिर नगदी ले उडा, अरेस्ट

सीधी। रिश्तेदार बन वाहन मे बैठाकर नगदी उडाने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी तथा बोलेरो वाहन जप्त कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। आरोपी पेंशनधारी, वृद्धजन को रिश्तेदार बनकर गाड़ी मे बैठाते थे उनके पास से नगदी चोरी करके गाड़ी से उतार देते थे। पुलिस के अनुसार 25 अप्रैल को फरियादिया वंदना सेन पिता चन्द्रवली सेन उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम ताला थाना मझौली जिला सीधी ने थाना मे रिपोर्ट कराई की मेरे पिता चन्द्रवली सेन जो की वर्तमान मे ट्राइवल विभाग कलेक्ट्रेट मे अस्थाई कर्मचारी है। 24 अप्रैल को मेरी बड़ी बहन शैलजा सेन की शादी के लिये यूनियन बैंक कलेक्ट्रेट कैंपस सीधी से 50 हजार रूपये नकद निकाल कर अपने किराये के कमरे नेहरू पार्क सीधी जा रहे थे। जैसे ही करीबन दोपहर 1.45 बजे कलेक्ट्रेट चौक सड़क पर पहुचे तभी एक बोलेरो वाहन का चालक मिला। उसके साथ 1 अन्य व्यक्ति बीच वाली सीट मे बैठा था जो वाहन से उतरकर मेरे पिता जी को वोला कि मै आपका रिश्तेदार हू आईये जहां जाना है छोड देता हूं और मेरे पिताजी को अपने बगल मे बैठा लिया। मेरे पिताजी से शादी का कार्ड लेकर बोला कि मै भी शादी का कार्ड बांट दूंगा। कुछ देर बाद जिला पंचायत के सामने उक्त वाहन का चालक मेरे पिताजी को वाहन से उतार दिया और चला गया। वाहन से उतरते ही मेरे पिताजी मोबाईल निकालने लगे तो देखे की जेब मे रखी नकदी 50 हजार रूपए नही थे। जिसके बाद पुलिस ने राजेश मिश्रा निवासी पिपरांव रामपुर नैकिन और जुगराज यादव शिवपुरवा गोविंदगढ़ को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया। यह दोनों

शातिर चोर हैं,जिनके

विरुद्ध जिला रीवा तथा मैहर में 8 से भी अधिक अपराध दर्ज हैं।

Next Post

हत्या के प्रयास का आरोपी रीवा से गिरफ्तार  

Wed Apr 30 , 2025
सीधी।कोतवाली पुलिस ने पिस्टल से गोली चलाकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को रीवा से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस थाना कोतवाली में आकाश जायसवाल उर्फ अंशु पिता राजभान जायसवाल उम्र 23 वर्ष निवासी सोनांखाड थाना कोतवाली सीधी जिला सीधी हाल गुलाब नगर रीवा जिला रीवा […]

You May Like