दो सत्रों में जेईई एडवांस परीक्षा हुई, 1250 परीक्षार्थीयों ने दिया एग्जाम

ग्वालियर:जेईई एडवांस की परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। ग्वालियर में यह परीक्षा दो सत्रों में शहर के बड़ागांव खुरैरी बीवीएम कॉलेज में आयोजित की गई है। पहला सत्र सुबह 9 से 12 बजे तो वहीं दूसरा सत्र दोपहर 2.30 से शाम 5.30 तक का था। छात्रों को सलाह दी गई थी कि वह परीक्षा केंद्र पर हर हाल में डेढ़ पहले घंटे पहले पहुंचे।
जेईई एडवांस का आयोजन आईआईटी कानपुर की ओर से किया गया।

शहर के परीक्षा केंद्रों में 1250 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसके साथ ही बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी गई। इस वर्ष दो पेज का एडमिट कार्ड दिया गया था। छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र लेकर आने को कहा गया था। वहीं पेपर 2 के लिए दोपहर एक बजे छात्रों ने रिपोर्ट किया।

परीक्षा केंद्र में जूते पहनकर जाने वाले छात्रों को एंट्री नहीं दी गई। इसलिए छात्रों को सैंडल, स्लीपर या चप्पल पहनकर जाने की सलाह दी गई थी। वहीं जेईई एडवांस परीक्षा के लिए रिस्पॉन्स शीट वेबसाइट पर 22 मई की 5 बजे तक जारी होगी। आंसर की 26 मई को सुबह 10 बजे जारी होगी। जबकि जेईई एडवांस का रिजल्ट दो जून को जारी होगा।

Next Post

बर्बरता की हदें पार, युवक को बेरहमी से पीटा, शराब पीने के दौरान हुआ विवाद

Mon May 19 , 2025
ग्वालियर: बर्बरता की हदें पार कर दी गई। यहां 4 बदमाशों ने 1 युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, उसे घसीटते हुए ले गए। इस दौरान कुछ महिलाओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनसे भी दुर्व्यवहार किया। मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के […]

You May Like

मनोरंजन