तो हम भाजपा को ताला लगा देंगेः राजेंद्र शुक्ल

कचरे का रायता कांग्रेस फैला रही है
जहरीले कचरे पर उज्जैन आकर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दी सफाई

उज्जैन: यूनियन कार्बाइड कंपनी भोपाल से जिस तरह कचरा पीथमपुर भेजा गया है, इसको लेकर विरोध के स्वर उत्पन्न हो चुके हैं, भाजपा को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है. धरना प्रदर्शन आंदोलन के बीच अचानक डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला कचरे की बात रखने उज्जैन पहुंचे.शनिवार को ताबड़तोड़ उज्जैन आए मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने की क्या कहानी है, यह पहले बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं को समझ लेनी चाहिए.

शुक्ल ने कहा कि शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और हमारी बैठक हुई ऐसे में तय किया गया कि पहले हम पार्टी तक यह बात पहुंचाएं कि यह क्या मसला है. मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के लोक शक्ति कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी वजह से जनता परेशान हो उसके पहले हम भाजपा को ताला लगाना पसंद करेंगे, क्या बीजेपी इतनी असंवेदनशील पार्टी है कि जनता को जहरीले कचरे की दुर्गंध में छोड़ देगी.

दुष्प्रचार कर रही कांग्रेस
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की सरकार दो बार गिरवा दी गई उन्हें मजबूर कर दिया गया, बाद में भाजपा ने हौसलों के साथ अटल जी की साथ सरकार चलाई. कांग्रेस के कार्यकाल में ही यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में गैस कांड हुआ और वही इस कचरे पर रायता फैला रही है.

भ्रम फैलाने वालों को पहचाने
यूनियन कार्बाइड कंपनी में भीषण आग लगी, जहरीला कचरा उत्पन्न हुआ, उसके निष्पादन के लिए 2004 में एक जनहित याचिका लगाई गई. यह बात बोलते हुए डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि लंबे समय से याचिका पर सुनवाई चल रही थी, जिस तरह से हाई कोर्ट ने निर्णय दिया है, उसी का हम पालन कर रहे थे, दरअसल यह एक्सीडेंटल कचरा है, यह कोई ऐसा कचरा नहीं है कि बिजली बना लो, खाद बना लो, इसलिए इसे एक विशेष यूनिट में जलाना पड़ता है. खास तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को यह जानना जरूरी है, कि इस पर भ्रम कौन फैला रहा है, भाजपा दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है, भाजपा के बारे में गलत धारणा फैलाई जा रही है.

Next Post

समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरे करें कार्य

Sun Jan 5 , 2025
निगमायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश वाटर प्लस सर्वेक्षण की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक इंदौर: वाटर प्लस सर्वेक्षण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वेक्षण गाइडलाइन के तहत सभी कार्य समय पर पूरे करने की चर्चा हुई. कान्ह नदी के शुद्धिकरण और आउटफाल टैपिंग […]

You May Like