नगर निगम का भागीरथपुरा में 80 प्रतिशत काम पूरा

इंदौर: शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से मौत होने के बाद नगर निगम द्वारा क्षेत्र में नर्मदा पाइप लाइन डालने का 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया. नई पानी लाइन में कल सप्लाय और टेस्टिंग की गई, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है. यह बात अलग है कि नगर निगम द्वारा एक माह में लाइन डालकर पानी सप्लाय किए जाने का दावा किया था , लेकिन अभी भी काम बाकी है.
भागीरथपुरा में नर्मदा जल के नई लाइन डालने का कार्य चल रहा है.

करीब एक महकने पहले 30 प्रतिशत लाइन काम पूरा होकर पानी सप्लाय शुरू कर दिया गया था. ऐसा महापौर और नगर निगम अधिकारियों ने बताया था. आगे बची 70 प्रतिशत नई लाइन बिछाकर एक महीने में पूरे भागीरथपुरा में निर्बाध नर्मदा का पानी देने का दावा किया था. उक्त मामले में जानकारी मिली है कि भागीरथपुरा में 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है. कल नई लाइन की टेस्टिंग में मिट्टी मिला पानी आने का मामला प्रकाश में आया है. पानी टेस्टिंग रिपोर्ट कल मिलने की संभावना है. वहीं अभी भी 20 प्रतिशत काम बाकी है और होली त्यौहार के कारण लेबर नहीं मिल रही है.
टेस्टिंग शुरू हुई
नगर निगम अपर आयुक्त प्रवीण कुमार पाठक ने बताया कि 80 फीसदी काम पूरा हो गया है और टेस्टिंग शुरू हो चुकी है. जल्द ही क्षेत्र में नई लाइन से सप्लाय शुरू हो जाएगा. कल नई लाइन से कई गलियों की लाइनें जोड़ी भी है. जितनी गलियां जुड़ी हुई है उनमें साफ पानी की रिपोर्ट आने के बाद सप्लाई शुरू कर दी जाएगी.

Next Post

नगर निगम ने खालसा कॉलेज की दुकानें की सील, महापौर ने खुलवाई

Sat Feb 28 , 2026
इंदौर:आज नगर निगम द्वारा खालसा कॉलेज की सभी दुकानें सील करने की कार्रवाई की. दुकानें सील करने का कारण यह है कि खालसा कॉलेज पर नगर निगम का संपत्तिकर बकाया है. कॉलेज प्रबंधन को निगम द्वारा पहले भी नोटिस दिए गए थे, लेकिन निगम का टैक्स जमा नहीं किया गया. […]

You May Like

मनोरंजन