पेट्रोल डलवाते ही आग से घिरी बाइक, हादसा टला

भैरूंदा। लाड़कुई स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को हड़कंप मच गया. पेट्रोल भरते समय बाइक में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई . गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और आग पंप के अन्य हिस्सों तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक सवार पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर पहुंचा था. इसी दौरान संभवत: बाइक के स्पार्क प्लग से निकली चिंगारी के कारण आग भड़क गई. अचानक लगी आग ने कुछ ही सेकंड में बाइक को चपेट में ले लिया. कर्मचारियों और ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी गाडिय़ां छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए. लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंप पर लगे अग्निशामक यंत्र और फायर फाइटर सिस्टम पूरी तरह नाकाम साबित हुए. यदि आग समय रहते नियंत्रित नहीं होती तो पूरा पेट्रोल पंप इसकी चपेट में आ सकता था. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बाइक को धू-धू कर जलते हुए देखा जा सकता है.

हादसे को देखते हुए सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से फायर सेफ्टी ऑडिट किए जाते हैं, तो आपातकालीन स्थिति में अग्निशामक यंत्र और सुरक्षा व्यवस्था क्यों विफल हो गई. क्या प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करेगा या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा.

Next Post

किराए की कार से लेकर बकरी चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा,स्विफ्ट कार भी जब्त,आरोपियों को न्यायालय किया पेश

Fri Jun 12 , 2026
पानसेमल। बड़वानी SP पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने बकरी चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी अनुसार पानसेमल थाना क्षेत्र में बकरी चोरी करने की शिकायतों पर बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की […]

You May Like