बुधनी।22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए एसडीएम डीएस तोमर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ सलकनपुर धाम जाने वाले सड़क मार्ग का निरीक्षण किया. जिससे श्रद्धालुओं को नवरात्रि के दौरान परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. एसडीएम ने अधिकारियों और ठेकेदार के प्रतिनिधियों को सड़क दुरुस्त रखने के निर्देश दिए. साथ ही सलकनपुर जाने वाले पदयात्रियों को असुविधा न हो इसको लेकर नंगे पांव चलने वाले पद यात्रियों को सूखे मौसम में पानी का छिड़काव किया जाए जिससे सड़क पर धूल के गुबार न उड़ें.
एसडीएम ने सड़क मार्ग का किया निरीक्षण
