ट्रेन में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

इंदौर: जीआरपी रतलाम ने ट्रेन में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 1.59 लाख कीमत का चोरी गया मंगलसूत्र, सोने की बालियां और मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है.दर्ज चोरी के मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पंकज गौतम उम्र 28 साल निवासी ग्राम रोन, जिला भिंड तक पहुंची. टीम ने 8 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार किया.

पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर करीब 10 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र, दो ग्राम वजनी दो सोने की बालियां और एमआई कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया. जब्त माल की कीमत करीब 1.59 लाख बताई गई है. गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से ओप्पो और वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन भी मिले. इनके संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर जीआरपी ने अलग से इस्तगासा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी ने अन्य जगहों पर भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं.

Next Post

अमेरिका में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, प्रेमिका को भेजी शव की तस्वीर, 8 महीने बाद खुला खौफनाक राज

Sat Jul 11 , 2026
विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश की रहने वाली 27 वर्षीय रजिता की अमेरिका में हुई संदिग्ध मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। वाशिंगटन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति नार्ने अविनाश ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसे प्राकृतिक मौत का रूप देने की कोशिश की थी। आठ महीने की लंबी जांच और […]

You May Like