प्रताड़ित होकर की थी आत्महत्या 4 पर दर्ज हुआ मामला

उज्जैन। हीरामिल की चाल में रहने वाले युवक ने 3 जुलाई को जहरीला पदार्थ खा लिया था। मरने से पहले उससे पहले मोबाइल पर वीडियो बनाया और पत्नी के साथ ससुराल वालों को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि मेरे मरने के बाद बेटे को मां-बाप के हवाले कर देना।

देवासगेट थाना क्षेत्र की हीरामिल की चाल में रहने वाला सलमान पिता चांद खां इलेक्ट्रिानिक दुकान पर काम करता था और टाटा सेटेलाइट की छतरी लगाता था। 3 जुलाई की देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में निकले। पता चला कि घर के पीछे जंगल की ओर जाता दिखाई दिया था। परिजन पहुंचे तो बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसे चरक अस्पताल लाया गया, जहां कुछ घंटे चले उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। 4 जुलाई को पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। जहर खाने से पहले उसने मोबाइल पर वीडियो बनाया था, जिसमें कहा है कि जीवन से परेशान हो चुका हूं। आत्महत्या कर रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार मौसी सास शेराबी निवासी श्यामपुर आलोट, उसका प्रेमी अर्जुन मंत्री, पत्नी शबनम बी और और सास अनीशा बी है। इन्होंने मुझे बहुत प्रताडि़त कर दिया है। मेरे मरने के बाद मेरे बेटे को मां-बाप के हवाले कर देना। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मृतक का वीडियो बनाया गया मोबाइल जब्त कर जांच में लिया था। एक माह बाद पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर वीडियो के आधार पर मृतक को प्रताडि़त करने वाले चारों लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार जल्द ही चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। सलमान की शादी 8 साल पहले हुई थी ससुराल वाले उसे पैसों को लेकर प्रताडि़त करते थे।

Next Post

अडानी डिफेंस एमआरओ सेवा प्रदाता इंडैमर टेक्निक्स का करेगी अधिग्रहण

Mon Aug 11 , 2025
अहमदाबाद, 11 अगस्त (वार्ता) अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (एडीएसटीएल) ने निजी क्षेत्र की एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहालिंग) सेवा प्रदाता कंपनी इंडैमर टेक्निक्स प्राइवेट लिमिटेड (आईटीपीएल) में शत-प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक निर्णायक समझौता किया है। अडानी डिफेंस ने सोमवार को बताया कि उसने अपनी इकाई […]

You May Like