सांवेर तहसील के आरआई और पटवारी निलंबित, तहसीलदार को करें बताओ नोटिस

इंदौर: आज कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण में लापरवाही करने पर आरआई और पटवारी को निलंबित कर दिया. साथ ही तहसीलदार को कारण बताओ जारी किया है.
मामला कुछ यूं है कि सांवेर तहसील के ग्राम खाकरोड़ में सीमांकन का आवेदन लगाया गया था. आवेदनकर्ता ने अक्टूबर 2025 में आवेदन लगाया और उसका सीमांकन आरआई धर्मेंद्र गुप्ता और पटवारी दीपशिखा कैथवास ने सीमांकन नहीं किया. आवेदक ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की और कलेक्टर वर्मा को मामले में शिकायत की.

सीएम हेल्पलाइन को लेकर पटवारी कैथवास ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन से कुछ नहीं होता है. इसके आरआई धर्मेंद्र गुप्ता और पटवारी दीपशिखा कैथवास ने धरमपुरी कार्यालय पर आवेदक बुलाकर बंद कमरे में धमकाने और शिकयत वापस लेने का दबाव बनाया. साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से रिश्वत की मांग करने की शिकायत भी कलेक्टर शिवम वर्मा बताई. मामले के जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने आरआई धर्मेंद्र गुप्ता और पटवारी दीपशिखा कैथवास को निलंबित करने के आदेश दिए. वहीं क्षेत्रीय तहसीलदार पूनम तोमर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

Next Post

खल्लारी मंदिर रोपवे हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर दो हुयी

Wed Mar 25 , 2026
महासमुंद, 25 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में हुए भीषण रोपवे हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल गोविंद स्वामी (47) ने मंगलवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले इस हादसे में […]

You May Like